Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

CM नीतीश वोटिंग के बीच वार रूम पहुंचे, मंत्रियों संग बैठक

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी ।

बिहार में दूसरे चरण के मतदान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एकदम सक्रिय नजर आए. उन्होंने पार्टी के वार रूम का जायजा लिया और मंत्रियों से मिलकर चुनाव संबंधी रणनीतियों पर चर्चा की. इसी दौरान उन्होंने मतदान की मौजूदा स्थिति की जानकारी भी हासिल की |

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 के दूसरे चरण में फिलहाल वोटिंग जारी है. राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. यह चरण काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसी को देखते हुए मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) जदयू कार्यालय पहुंचे. इससे पहले उनका काफिला केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और राज्य के मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पहुंचा, जहां दोनों से मुलाकात हुई. इसके बाद सीएम दोनों मंत्रियों के साथ जदयू ऑफिस के वार रूम पहुंचे. यहां प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहे.

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने मतदान की स्थिति पर अपडेट लिया और आगे की चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत बातचीत की. गठबंधन से जुड़े कई पहलुओं पर भी चर्चा हुई.

इस चुनाव में नीतीश कुमार काफी एक्टिव दिख रहे हैं. लगातार सभाएं, रोड शो और एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क उनकी व्यस्तताओं में शामिल हैं.

हार की घबराहट में हैं तेजस्वी

इधर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि ‘हार की आशंका से तेजस्वी यादव बुरी तरह विचलित हैं। पहले चरण में जनता ने जिस जबरदस्त तरीके से एनडीए को समर्थन दिया है, उसने तेजस्वी को बेचैन कर दिया है।’ उन्होंने कहा कि भ्रम फैलाने के लिए तेजस्वी लगातार आधारहीन बयान दे रहे हैं और इस चुनाव में झूठ बोलने की तमाम सीमाएं तोड़ चुके हैं.

जदयू प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, ‘तेजस्वी यादव राजनीतिक हताशा में इस कदर डूब गए हैं कि एक ही झूठ को बार-बार दोहराकर उसे सच बनाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि अब जनता पूरी तरह जागरूक है. वह झूठ और अफवाह की राजनीति को पहचान चुकी है. जनता का झुकाव विकास और सुशासन की तरफ है, न कि आरोपों और दुष्प्रचार की ओर.