Ad Image
Ad Image
ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

CM सहयोग शिविर में 43 आवेदन प्राप्त, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान : दारौंदा प्रखंड के सिरसांव पंचायत स्थित बीआरसी खेल मैदान में मंगलवार को मुख्यमंत्री सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं के समाधान एवं योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन जमा किया।

शिविर में आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पारिवारिक लाभ योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए। अधिकारियों ने लाभुकों की समस्याएं सुनकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए तथा योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई।

मौके पर पहुंची प्रखंड विकास पदाधिकारी सिंपी कुमारी ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से योजनाओं की सही जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करने की अपील की। साथ ही अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक भी किया।

शिविर में कुल 43 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें राजस्व विभाग के 5, लोहिया स्वच्छता विभाग के 6, श्रम संसाधन विभाग के 5, कृषि विभाग के 3, आंगनबाड़ी के 1, मनरेगा के 4, बिजली विभाग के 3, पेंशन से संबंधित 8, जन्म प्रमाण पत्र के 4, राशन कार्ड के 1 तथा स्वास्थ्य विभाग के 3 आवेदन शामिल हैं।

शिविर में ग्रामीणों के अलावा जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।