Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

CO व BEO ने किसान फार्मर रजिस्ट्रेशन शिविर का किया निरीक्षण

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान: दारौंदा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में गुरुवार को आयोजित ‘फार्मर रजिस्ट्रेशन’ (किसान पंजीकरण) शिविरों का निरीक्षण किया गया. सीओ वेद प्रकाश नारायण, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सौरभ सुमन और बीएओ राम वीर सिंह यादव ने संयुक्त रूप से शिविरों का दौरा कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया.

पंजीकरण व्यवस्था और सुविधाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पंजीकरण की स्थिति, इंटरनेट कनेक्टिविटी और किसानों के बैठने की व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने शिविर में मौजूद किसानों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी भी ली.

सीओ वेद प्रकाश नारायण ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाने के लिए फार्मर रजिस्ट्रेशन अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कृषि समन्वयकों, किसान सलाहकारों और अन्य संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि कोई भी योग्य किसान पंजीकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए.

उन्होंने लंबित आवेदनों का तुरंत निष्पादन करने, पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और बिना त्रुटि के संपन्न कराने तथा गांवों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक किसानों को शिविर का लाभ दिलाने पर जोर दिया.

डीबीटी के जरिए सीधे मिलेगा योजनाओं का लाभ

बीएओ राम वीर सिंह यादव ने बताया कि किसान पंजीकरण के माध्यम से किसानों का एक मजबूत डेटाबेस तैयार किया जा रहा है. इससे भविष्य में कृषि इनपुट अनुदान, बीज, खाद और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से पहुंच सकेगा. निरीक्षण के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सौरभ सुमन, कृषि समन्वयक रामप्रीत गुप्ता, किसान सलाहकार बलवंत कुमार राम समेत कई विभागीय कर्मी और बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहे.