Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

DGP करेंगे डायरेक्ट मदद: जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी

पटना:  बिहार में कानून-व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में पुलिस मुख्यालय ने एक अहम पहल की है। आम लोगों की शिकायतें और समस्याएं अब सीधे डीजीपी कंट्रोल रूम तक पहुंच सकेंगी। इसके लिए बिहार पुलिस ने विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, ताकि नागरिकों को त्वरित सहायता मिल सके और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हो।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, डीजीपी नियंत्रण कक्ष के अंतर्गत दो मोबाइल हेल्पलाइन नंबर—9031829339 और 9031829340—तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिए गए हैं। इन नंबरों पर कॉल कर राज्य के नागरिक कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें, पुलिस से संबंधित समस्याएं, स्थानीय स्तर पर हो रही अनदेखी या किसी भी तरह की आपात सहायता की जानकारी सीधे कंट्रोल रूम तक पहुंचा सकते हैं।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनता की आवाज को बिना किसी देरी के उच्च स्तर तक पहुंचाना और समय रहते समाधान सुनिश्चित करना है। इससे पुलिस और जनता के बीच संवाद बेहतर होगा, साथ ही पुलिसिंग व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही भी मजबूत होगी।

बिहार पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि हेल्पलाइन का इस्तेमाल केवल वास्तविक और गंभीर मामलों में ही करें तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक या गलत सूचना देने से बचें। पुलिस का मानना है कि यह कदम राज्य में जन-सुरक्षा और जनता के भरोसे को और मजबूत करेगा।

गौरतलब है कि गृह मंत्री सम्राट चौधरी भी अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख का संकेत दे चुके हैं। सरकार और पुलिस की इस संयुक्त पहल से राज्य में अपराध पर लगाम लगाने और आम लोगों को त्वरित राहत देने की दिशा में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद जताई जा रही है।