Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

DIG की सख्ती, सरस्वती पूजा पर हुड़दंगियों की खैर नहीं

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

बेतिया: चंपारण की सड़कों पर अब अपराध और अराजकता के लिए कोई जगह नहीं होगी। पुलिस उपमहानिरीक्षक  चंपारण परिक्षेत्र, हरकिशोर राय ने स्पष्ट कर दिया हैं, कि आगामी सरस्वती पूजा के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस का 'कठोर प्रहार' होगा। मंगलवार को पुलिस केंद्र के सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में डीआईजी ने न केवल अधिकारियों की 'क्लास' ली, बल्कि अपराधियों को भी कड़ा संदेश भेज दिया है।

मिशन 'शांति': डीजे और जबरन चंदे पर पूर्ण प्रतिबंध

डीआईजी ने कड़े शब्दों में निर्देश दिया कि मां शारदे की पूजा श्रद्धा और सात्विक भाव से होनी चाहिए। त्योहार की आड़ में हुड़दंग करने वालों के लिए उन्होंने लक्ष्मण रेखा खींच दी है।

  • डीजे और अश्लील गानों पर रोक: पूजा के दौरान डीजे और आर्केस्ट्रा पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
  • चंदा वसूली पर जेल: जबरन चंदा वसूलने वालों को सीधे कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा।
  • ड्रोन से निगरानी: संवेदनशील इलाकों और विसर्जन घाटों पर पुलिस की 'तीसरी आंख' यानी ड्रोन और सीसीटीवी से पैनी नजर रखी जाएगी।

अपराधियों की धर-पकड़ और 'जीरो टॉलरेंस'

बैठक में केवल त्योहार ही नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया। डीआईजी ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को चेताया कि लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी।

  • फरार अभियुक्तों पर शिकंजा: लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान शुरू करने का आदेश दिया गया है।
  • वाहन चेकिंग में सख्ती: अपराधियों के मनोबल को तोड़ने के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

'पुरस्कार और दंड' की नीति

डीआईजी हरकिशोर राय ने एक स्पष्ट कार्यशैली पेश की 'अच्छा काम करो तो सम्मान, कोताही बरती तो गाज'। इसी क्रम में उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने साफ कहा कि पुलिस का मुख्य लक्ष्य आम जनता के बीच सुरक्षा का भाव पैदा करना है।

अपराध और अपराधियों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है। हम चाहते हैं कि हर नागरिक चैन की नींद सोए और त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए: हरकिशोर राय, डीआईजी, चंपारण परिक्षेत्र

इस बैठक ने यह साफ कर दिया है कि चंपारण पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। सरस्वती पूजा के अवसर पर सामाजिक शांति बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के लिए डीआईजी का यह रुख एक बड़ी चेतावनी है।