Ad Image
कई जिलों में लोग आकर मुझसे कहते हैं मेरा नाम कट गया है: राहुल गांधी || छोटे बच्चे आकर कह रहे हैं - वोट चोर गद्दी छोड़, अररिया में राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस || बिहार में SIR संस्थागत वोट चोरी का तरीका, अररिया में राहुल गांधी का EC पर बड़ा हमला || हम जनता के हनुमान चिराग व्यक्ति विशेष के हनुमान: तेजस्वी यादव || पाकिस्तान: इमरान खान का भांजा गिरफ्तार, 2023 के दंगे मामले में आरोपित || नेपाल आधिकारिक रूप से इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस का सदस्य बना || बिहार: वोटर अधिकार रैली में बोले राहुल, भाजपा सत्ता का केंद्रीकरण चाहती है || आज भारत दोराहे पर, लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कब्जा हो रहा: खरगे || नई अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है भारत: PM मोदी || गोपालगंज: दिल्ली में पूर्व सांसद काली पांडेय का निधन

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

DM ने पुलिस लाइन मैदान का किया औचक निरीक्षण, दिए पारदर्शी बहाली के निर्देश

मोतिहारी: होमगार्ड जवानों की बहाली प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बुधवार को पुलिस लाइन मैदान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बहाली के लिए की जा रही तैयारियों का गहनता से जायजा लिया और सभी जरूरी व्यवस्थाओं को शीघ्रता से पूरा करने का निर्देश दिया।

पुलिस उपाधीक्षक (लाइन) ने जिलाधिकारी को जानकारी दी कि मैदान पूरी तरह से तैयार है और ट्रैक निर्माण कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने मैदान की तैयारियों पर संतोष जताते हुए सीसीटीवी कैमरे सहित सभी जरूरी उपकरणों को तत्काल लगाने का आदेश दिया ताकि बहाली प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो सके।
निरीक्षण के दौरान एडीएम आपदा, एसडीओ सदर, जिला खेल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक लाइन, उप नगर आयुक्त, सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, खेल प्रशिक्षक और ट्रैक निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बहाली प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और योग्य उम्मीदवारों को पूरी पारदर्शिता के साथ चयनित किया जाएगा।