Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

DM ने सरस्वती विद्या निकेतन का किया निरीक्षण

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान। जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने मंगलवार को शहर स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श) विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने शैक्षणिक व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं और विद्यालय प्रबंधन से संबंधित जानकारी भी ली।

उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवहारिक शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि इससे बच्चों में रटने की प्रवृत्ति कम होती है और विषय को समझने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने कमजोर छात्रों को चिन्हित कर उन पर विशेष ध्यान देने तथा उनके लिए नियमित उपचारात्मक कक्षाएं (रेमेडियल क्लास) संचालित करने का निर्देश दिया।

डीएम ने कहा कि समय-सारणी के अनुसार कक्षाओं का नियमित संचालन, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, क्रियाशील शौचालय, खेल मैदान एवं आवश्यक खेल सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के पुस्तकालय और प्रयोगशालाओं का भी जायजा लिया। प्रयोगशाला में उपलब्ध उपकरणों का नियमित अभ्यास छात्रों को कराने तथा आवश्यक उपकरणों की कमी को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने शिक्षा के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, नैतिक शिक्षा और अनुशासन को भी जीवन में प्राथमिकता देने की अपील की।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने डीएम के समक्ष अपनी बातें और समस्याएं खुलकर रखीं। डीएम के बीच पहुंचने से विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए। मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी, गोपनीय शाखा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।