Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

DPS द्वारका समेत दिल्ली के कई स्कूलों में बम की अफवाह

राष्ट्रीय डेस्क, आर्या कुमारी |

दिल्ली के द्वारका और नजफगढ़ इलाके के कई स्कूलों को बम की धमकी वाला ई-मेल भेजा गया है। इनमें डीपीएस द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय का नाम शामिल है। पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चला रहा है। सभी छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

एक बार फिर दिल्ली के कई स्कूलों को धमकी भरा मेल मिला है। जिन स्कूलों को ई-मेल भेजा गया है, उनमें डीपीएस द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक टीम ने मोर्चा संभाल लिया। एहतियात के तहत सभी बच्चों और कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। इस समय स्कूल परिसरों में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। इन दिनों परीक्षाओं के चलते कैंपस में छात्रों की मौजूदगी ज्यादा थी। दिल्ली फायर विभाग को पहली कॉल सुबह करीब साढ़े 6 बजे नजफगढ़ के एक स्कूल से मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कई महीनों से मिल रही धमकियां

पिछले कुछ महीनों से दिल्ली के स्कूल लगातार ई-मेल के जरिए बम की धमकियों का सामना कर रहे हैं। हर बार दहशत का माहौल बन जाता है, स्कूल खाली कराए जाते हैं और बम निरोधक टीम जांच करती है, लेकिन अब तक कुछ बरामद नहीं हुआ। धमकी देने वालों का सुराग फिलहाल नहीं मिला है।

अगस्त में 32 स्कूलों को मिली थी धमकी

अगस्त में भी दिल्ली के 32 से ज्यादा स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिली थी। इनमें ज्यादातर स्कूल द्वारका क्षेत्र के थे—दिल्ली पब्लिक स्कूल, बीजीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, श्री वेंकटेश्वर स्कूल और ग्लोबल स्कूल। उस समय डीपीएस द्वारका ने सावधानी बरतते हुए एक दिन के लिए स्कूल बंद कर दिया था और छात्रों को घर भेज दिया था।