Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

DRM ने भटनी–सीवान रेलखंड का किया संरक्षा एवं विकास कार्यों का निरीक्षण

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती |

सीवान। पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने सोमवार को मंडलीय अधिकारियों के साथ भटनी–सीवान रेलखंड का व्यापक संरक्षा एवं विकासात्मक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीवान, जीरादेई एवं मैरवा रेलवे स्टेशनों सहित विभिन्न रेल परिसरों का जायजा लेकर संरक्षा, परिचालन व्यवस्था, यात्री सुविधाओं तथा चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

सीवान रेलवे स्टेशन पर डीआरएम ने अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, संरक्षा व्यवस्था, परिचालन प्रबंधन तथा रेलवे परिसंपत्तियों के अनुरक्षण की भी समीक्षा की।

जीरादेई रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं एवं साफ-सफाई का जायजा लिया। जीरादेई यार्ड स्थित 205-बी प्वाइंट एवं क्रॉसिंग का तकनीकी निरीक्षण करते हुए अनुरक्षण कार्यों में संरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित एवं निर्बाध रेल परिचालन भारतीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने सीवान–जीरादेई रेलखंड के समपार संख्या 94/ए-सी तथा सीवान यार्ड के समपार संख्या 91 स्पेशल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संचार व्यवस्था, संरक्षा उपकरणों, सेफ्टी टूल्स, बूम लॉकिंग प्रणाली एवं गेटमैन की कार्यप्रणाली की जांच कर सभी सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीआरएम ने सीवान रेलवे कॉलोनी का भ्रमण कर रेल कर्मचारियों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कॉलोनी में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने, हरित वातावरण विकसित करने तथा बच्चों के लिए पार्क बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद सीवान रेलवे स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की भी समीक्षा की।

निरीक्षण के अंतिम चरण में उन्होंने मैरवा स्टेशन यार्ड स्थित निर्माणाधीन गुड्स शेड का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने रेल संरक्षा, परिचालन दक्षता एवं व्यापारिक सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बलेन्द्र पाल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर अमित मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष गुप्ता, मंडल विद्युत इंजीनियर दीपक यादव सहित मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।