Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ED ने दिल्ली-एनसीआर में रियल्टी समूह बीपीटीपी के खिलाफ छापेमारी की

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार |

प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में रियल एस्टेट कंपनी बीपीटीपी के विरुद्ध छापेमारी की गई है। यह कार्रवाई लगभग 500 करोड़ रुपये के विदेशी मुद्रा नियम उल्लंघन के मामले में की गई है।

एजेंसी ने फरीदाबाद की कंपनी बिजनेस पार्क्स टाउन प्लानर्स प्राइवेट लिमिटेड के कई स्थानों पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत तलाशी अभियान चलाया।
कार्रवाई के संबंध में कंपनी से तुरंत प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।

ED के सूत्रों के मुताबिक, जांच से खुलासा हुआ कि बीपीटीपी ने 2007-2008 में मॉरीशस की विदेशी कंपनियों से 'ऑटोमैटिक रूट' के जरिए पुट ऑप्शन/स्वैप ऑप्शन के माध्यम से 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का विदेशी निवेश लिया था, जो वर्तमान FEMA नियमों का 'उल्लंघन' है।

आरोप लगाया गया है कि कंपनी के CMD काबुल चावला ने छुपाकर विदेशी संपत्तियां रखी हैं। दिल्ली-NCR के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में कंपनी और इसके डायरेक्टर्स के विरुद्ध दर्ज कई FIR ED की जांच के दायरे में हैं।