Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

IND vs NZ 1st Test: भारत ने 70 रन पर झटके 5 विकेट, निकोल्स-फिलिप्स ने संभाली पारी

स्पोर्ट्स डेस्क, शिवेश कुमार शौर्य।

वेलिंगटन: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (19 नवंबर) को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर शुरू हुआ। मुकाबले के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत करते हुए न्यूजीलैंड के 70 रन के स्कोर पर ही 5 विकेट झटक लिए थे। हालांकि, इसके बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने मोर्चा संभालते हुए भारतीय गेंदबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया। दोनों की शानदार साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में 82 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन बना लिए।

दिन का खेल खत्म होने तक हेनरी निकोल्स 113 रन और ग्लेन फिलिप्स 94 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 322 गेंदों पर 173 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है।

टॉस जीतकर भारत ने चुनी गेंदबाजी

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम को पारी के शुरुआती ओवर में ही बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद अंशुल कंबोज ने डेवोन कॉनवे को 4 रन के निजी स्कोर पर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। आकाश दीप ने रचिन रवींद्र को 15 रन पर आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। इसके बाद बुमराह ने डेरिल मिचेल को 1 रन और टॉम ब्लंडेल को 5 रन के स्कोर पर आउट कर न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ा दीं।

एक समय न्यूजीलैंड का स्कोर 28.2 ओवर में 70 रन पर 5 विकेट था। भारतीय टीम यहां से न्यूजीलैंड की पारी जल्दी समेटने की स्थिति में दिखाई दे रही थी।

निकोल्स और फिलिप्स की साझेदारी ने बदला मैच का रुख

पांच विकेट गिरने के बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट बचाए और फिर धीरे-धीरे रन गति बढ़ाई। भारतीय गेंदबाजों को इस साझेदारी को तोड़ने का कोई मौका नहीं मिला।

इस दौरान निकोल्स को 74वें ओवर में बड़ा जीवनदान भी मिला। देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत के बीच तालमेल की कमी के कारण उनका कैच छूट गया। उस समय निकोल्स 102 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस मौके का फायदा उठाते हुए उन्होंने अपना शतक पूरा किया और दिन का खेल समाप्त होने तक 113 रन बनाकर नाबाद रहे।

निकोल्स ने 221 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 14 चौके लगाए। वहीं, ग्लेन फिलिप्स ने 182 गेंदों पर नाबाद 94 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके लगाए और शतक के करीब पहुंच गए।

बुमराह ने झटके तीन विकेट, कंबोज और आकाश दीप को एक-एक सफलता

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 17 ओवर में 52 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। अंशुल कंबोज ने 18 ओवर में 57 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि आकाश दीप ने 15 ओवर में 33 रन देकर एक सफलता हासिल की।

प्रसिद्ध कृष्णा ने 16 ओवर में 58 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। वाशिंगटन सुंदर ने 16 ओवर में 38 रन खर्च किए।

दूसरे दिन भारत की नजरें छठे विकेट पर

पहले दिन के खेल में भारतीय टीम ने शुरुआत में अपना दबदबा बनाया, लेकिन निकोल्स और फिलिप्स की साझेदारी ने मुकाबले का रुख बदल दिया। दूसरे दिन भारत की सबसे बड़ी चुनौती इस साझेदारी को तोड़ना होगी। वहीं, ग्लेन फिलिप्स की नजर अपना शतक पूरा करने और न्यूजीलैंड को पहली पारी में मजबूत स्कोर तक पहुंचाने पर होगी।