Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ISSF विश्व चैंपियनशिप: मनु भाकर, ईशा सिंह और दिव्या की तिकड़ी ने जीता गोल्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, शिवेश कुमार शौर्य।

दोहा (कतर)। भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर, ईशा सिंह और दिव्या थडिगोल सुबराजू ने आईएसएसएफ (ISSF) विश्व चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। भारतीय महिला टीम ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय तिकड़ी ने कुल 1761-68x अंक हासिल किए और दक्षिण कोरिया तथा वियतनाम को पीछे छोड़ दिया।

ईशा सिंह रहीं भारतीय टीम की सबसे सफल निशानेबाज

भारतीय टीम की जीत में ईशा सिंह का अहम योगदान रहा। उन्होंने 590-25x अंक हासिल किए। वहीं, मनु भाकर ने 587-24x और दिव्या थडिगोल सुबराजू ने 584-19x अंक जुटाए। तीनों निशानेबाजों के संयुक्त प्रदर्शन से भारत ने पहला स्थान हासिल किया। दक्षिण कोरिया की टीम 1748-66x अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही और उसे रजत पदक मिला। वहीं, वियतनाम ने 1745-54x अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक से चूकीं मनु और ईशा

टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के बाद मनु भाकर और ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में भी चुनौती पेश की। हालांकि, दोनों खिलाड़ी व्यक्तिगत पदक जीतने में सफल नहीं रहीं। मनु भाकर 27 हिट के साथ चौथे स्थान पर रहीं, जबकि ईशा सिंह आठवें स्थान पर रहीं।

भारत का चैंपियनशिप में दूसरा स्वर्ण

दोहा में आयोजित इस विश्व चैंपियनशिप में यह भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में रविंदर सिंह, सौरभ चौधरी और अमनप्रीत सिंह की तिकड़ी ने स्वर्ण पदक जीता था। इस स्वर्ण के साथ दोहा विश्व चैंपियनशिप में भारत के पदकों की संख्या नौ हो गई, जिसमें दो स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।