Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

Italy: तकनीकी खराबी से 300 उड़ानें रद्द

विदेश डेस्क, श्रेयांश पराशर |

इटली के मिलान स्थित एरिया कंट्रोल सेंटर में तकनीकी खराबी के चलते इटली के कई शहरों में हवाई सेवाएं ठप पड़ गईं। इस कारण करीब 300 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार शाम इटली के मिलान में स्थित एरिया कंट्रोल सेंटर में डेटा ट्रांसमिशन में तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिससे देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों की हवाई सेवाएं बाधित हो गईं। इस खराबी के चलते मिलान, बर्गमो, जेनोआ और ट्यूरिन जैसे प्रमुख शहरों के हवाई अड्डों पर उड़ानें स्थगित कर दी गईं।

एनएसए समाचार एजेंसी के अनुसार यह घटना स्थानीय समयानुसार रात करीब नौ बजे हुई। तकनीकी खराबी इतनी गंभीर थी कि लगभग 300 उड़ानों को रद्द करना पड़ा। इसके अलावा कई उड़ानों को उड़ान भरने या उतरने की अनुमति नहीं दी गई, जिससे हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा और कुछ को वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करनी पड़ी।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि तकनीकी विशेषज्ञ अभी भी सिस्टम को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। हवाई यातायात संचालन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है, लेकिन पूरी बहाली में समय लग सकता है।

गौरतलब है कि मिलान का एरिया कंट्रोल सेंटर इटली के चार प्रमुख नेविगेशन नियंत्रण केंद्रों में से एक है, जिसे ईएनएवी (ENAV) संचालित करता है। यह केंद्र देश के व्यस्ततम हवाई मार्गों की निगरानी करता है, और इसमें आई खराबी का असर बड़े पैमाने पर पड़ा।

स्थिति पर नजर रखी जा रही है और तकनीकी टीम समाधान में जुटी हुई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे उड़ान की स्थिति जानने के लिए एयरलाइन से संपर्क बनाए रखें।