स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।
पटना: जनता दल (यू) विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार विधानसभा के नव नियुक्त सत्तारूढ़ दल के मुख्य उप सचेतक मंजीत सिंह, सचेतक सुधांशु शेखर, अरूण मांझी तथा विनय कुमार चौधरी के साथ मंगलवार को 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आगे के कार्यों के लिए आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मुलाकात के अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार विधान परिषद में जनता दल (यू) के उपनेता ललन सर्राफ तथा सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
यह जानकारी मंत्री ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के आप्त सचिव अखिलेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।







