Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

JDU को झटका: दसई चौधरी और भुवन पटेल जन सुराज में शामिल

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

जदयू के वरिष्ठ नेता और कई बार विधायक, सांसद व मंत्री रह चुके दसई चौधरी तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भुवन पटेल ने प्रशांत किशोर का साथ थाम लिया है।

बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की पार्टी को बड़ा झटका लगा है। लंबे समय से जदयू से जुड़े रहे दसई चौधरी और भुवन पटेल शुक्रवार को पटना में जन सुराज पार्टी से जुड़ गए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने दोनों को सदस्यता दिलाई। चुनाव पूर्व इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पटना के शेखपुरा स्थित पार्टी कार्यालय में उदय सिंह ने पीला गमछा पहनाकर दोनों नेताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार शुरू में अच्छे लोगों को साथ लेकर चले थे, लेकिन अब भटक गए हैं और गलत लोगों से घिर गए हैं। बिहार तेजी से विनाश की ओर बढ़ रहा है।

दसई चौधरी ने कहा कि जब मैं विधायक था, तब नीतीश जी कहीं नहीं थे। लालू प्रसाद की पार्टी से तीन बार विधायक बनने के बाद हमने नीतीश जी को तन, मन, धन से सहयोग दिया। लेकिन उन्होंने न संगठन में, न सरकार में हमें कोई अहमियत दी। कई बार अनुरोध करने और मुलाकातों के बावजूद सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद प्रशांत किशोर से चर्चा हुई और उन्होंने सम्मानपूर्वक पार्टी से जुड़ने का आमंत्रण दिया।

भुवन पटेल ने कहा कि नीतीश कुमार बेहद प्रतिभाशाली मुख्यमंत्री हैं, लेकिन उम्र के साथ उनकी कार्यक्षमता घट गई है। अब सरकार कुछ लोग उनके आसपास बैठकर चला रहे हैं। समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे पटेल ने दावा किया कि जदयू से बड़ी संख्या में लोग अलग होकर अन्य दलों में शामिल होंगे।