Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

JDU विधायक गोपाल मंडल का सीएम हाउस पर धरना, बोले- मिलेगा टिकट

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

पिछले विधानसभा चुनाव (2020) में जदयू के टिकट पर विधायक बने गोपाल मंडल फिर से चर्चा में हैं। टिकट की मांग को लेकर वह पटना पहुंचे और सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठ गए। विधानसभा चुनाव के टिकट बंटवारे के बीच जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल सोमवार सुबह 8:30 बजे से सीएम हाउस पर इंतजार कर रहे थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, "मैं मुख्यमंत्री से मिलना चाहता हूं। मुझे चुनाव का टिकट मिलेगा। टिकट लिए बिना मैं यहां से नहीं जाऊंगा।" शाम तक सुरक्षाकर्मियों की समझाने की कोशिश के बाद उन्हें उठाकर गाड़ी में बैठाकर उनके आवास पर छोड़ दिया गया।

घटना के बाद सियासी गलियारे में यह अफवाह फैली कि गोपाल मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा, "गिरफ्तारी की बात अफवाह है। सुरक्षाकर्मियों ने मुझे उठाकर मेरे आवास पर छोड़ दिया।" टिकट को लेकर उन्होंने कहा, "चिंता मत कीजिए, जल्द ही मुझे टिकट मिलेगा।"

गोपाल मंडल ने आरोप लगाया कि जदयू के कुछ वरिष्ठ नेता उनके खिलाफ राजनीति कर रहे हैं और उनका टिकट काटना चाहते हैं। वह उनके विरोधी अजय मंडल उर्फ बुलो मंडल को टिकट देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न्याय करेंगे। इस कदम से जदयू खेमे में हलचल मच गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कुछ मौजूदा विधायकों में नाराजगी है और नए चेहरों को मौका देने की तैयारी चल रही है। सीएम हाउस के सुरक्षाकर्मियों ने घटना की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को दी है और गोपाल मंडल से बातचीत के प्रयास जारी हैं।