Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

JeeMains2026:अल्पसंख्यक छात्रों का जेईई मेन 2026 में शानदार प्रदर्शन

नेशनल डेस्क

निशुल्क कोचिंग और आवास का असर, जेईई मेन 2026 में अल्पसंख्यक छात्रों का बेहतर प्रदर्शन

हज भवन के आसिफ इकबाल ने हासिल किया 99.34 पर्सेंटाइल

पटना, जेईई मेन 2026 में प्रदेश के कई अल्पसंख्यक छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पटना स्थित हज भवन के आसिफ इकबाल ने सर्वाधिक 99.34 पर्सेंटाइल अंक हासिल किया है। वहीं मो. हसन को 95.64 पर्सेंटाईल, सोहेल अख्तर को 93.45, अल्तमश इकबाल को 86.4 और उमर हाफिज को 85.4 पर्सेंटाईल मिले हैं। गोपालगंज स्थित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के मो. सहबाज को 87.16 पर्सेंटाईल प्राप्त हुआ है। इन छात्रों को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से संचालित राज्य कोचिंग योजना के तहत निशुल्क शिक्षा दी गई थी।  इसके साथ हीं विभाग (बिहार लोक सेवा आयोग) बीपीएससी, नीट और जेईई की तैयारी भी ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से कराता है। बता दें कि हज भवन से जेईई मेन 2026 में 23 अभ्यर्थियों ने हिस्स्सा लिया था।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी(एनटीए) ने बीते सोमवार(16 फरवरी) को पहले चरण का परिणाम घोषित किया था, जिसमें हज भवन से जुड़े छात्रों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। दूसरे चरण की परीक्षा आगामी दो अप्रैल से नौ अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।

हज भवन में कार्यरत शिक्षक ने विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि निशुल्क आवास, गुणवत्तापूर्ण कोचिंग और काउंसलिंग से ये छात्र-छात्राएं प्रतिभाशाली बन रहे हैं। विभाग भविष्य में भी ऐसे छात्रों को समर्थन देता रहे।