Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

JPSC-JSSC आंदोलन पर झारखंड बंद

स्टेट डेस्क,श्रेयांश पराशर l

रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को झारखंड बंद का आह्वान किया। बंद का असर राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में देखने को मिला। कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहा और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम आवाजाही नजर आई।

राजधानी रांची के हरमू चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आंदोलनरत छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। सड़क पर जाम लगने से आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। कई मार्गों पर बसों और अन्य यात्री वाहनों का परिचालन भी कम दिखाई दिया।

बंद के मद्देनजर रांची में निजी स्कूलों को भी मंगलवार को बंद रखा गया। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और शहर में उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया। इसके चलते स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों और अभिभावकों को भी राहत मिली।

छात्र लंबे समय से जेपीएससी और जेएसएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को प्रदर्शनकारी छात्रों ने विधानसभा घेराव का प्रयास किया था। उन्हें रोकने के दौरान पुलिस ने वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया था। कार्रवाई में कई छात्रों के घायल होने की बात सामने आई थी।

इसके बाद भाजपा ने छात्रों के समर्थन में 11 अगस्त को पूरे झारखंड में बंद का आह्वान किया। पार्टी ने पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।

प्रशासन ने बंद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई है। हालांकि, राजधानी में बंद के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।