Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

Modi की सौगात: पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस तैयार

नेशनल डेस्क, श्रेयांश पराशर |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को बिहार को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। वह पटना से गोरखपुर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन से उत्तर बिहार के कई जिलों की कनेक्टिविटी सुधरेगी और यात्रियों को तेज़, सुरक्षित सफर का विकल्प मिलेगा।

बिहार में चुनावी साल की शुरुआत वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी हाईस्पीड ट्रेन से होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को सीवान में आयोजित एक जनसभा के दौरान पटना-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। यह ट्रेन पटना से गोरखपुर के बीच चलाई जाएगी, जिसका रूट मुजफ्फरपुर, बेतिया, मोतिहारी, नरकटियागंज जैसे प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगा।

रेलवे की रिपोर्ट के अनुसार, यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित होगी और इसका मेंटेनेंस गोरखपुर जंक्शन पर किया जाएगा। गोरखपुर से सुबह 6 बजे खुलने वाली ट्रेन करीब 11 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह पटना से दोपहर 3 बजे रवाना होकर रात 8-9 बजे के बीच गोरखपुर पहुंचेगी। पटना और गोरखपुर के बीच की दूरी लगभग 400 किलोमीटर है, जिसे यह ट्रेन केवल 5 घंटे में तय करेगी।

इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत से ना सिर्फ राजधानी पटना बल्कि उत्तर बिहार के कई जिलों को तेज़ और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। ट्रेन में अत्याधुनिक सुविधाएं, आरामदायक सीटें, हाईस्पीड सफर और बेहतर खानपान की व्यवस्था होगी, जिससे यात्रियों को प्रीमियम एक्सप्रेस का अनुभव मिलेगा।

पूर्व मध्य रेलवे ने इसके रूट की योजना पहले ही बनाकर पूर्वोत्तर रेलवे को भेज दी थी। लेकिन रेलवे बोर्ड की स्वीकृति में देरी की वजह से इसकी शुरुआत टलती रही। अब जब प्रधानमंत्री खुद इसे हरी झंडी दिखाएंगे, तो यह ट्रेन पटना से लेकर गोरखपुर तक के यात्रियों के लिए एक गेमचेंजर साबित हो सकती है।

इस ट्रेन के संचालन से उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी में जबरदस्त सुधार होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। इससे पहले गया-अयोध्या के बीच भी भारत रेल कॉरिडोर का संचालन शुरू हो चुका है।