Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

MP गजबे है...CM काफिले की गाड़ियों में भरा पानी मिला डीजल

स्टेट डेस्क: प्राची श्रीवास्तव, नीतीश कुमार |

गुरुवार रात 26 जून को रतलाम में मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले के लिए इंदौर से आई 19 इनोवा कारों में डीजल भरवाया गया, लेकिन कुछ ही दूरी पर सभी वाहन एक-एक कर बंद हो गए। जब टैंकों की जांच की गई तो डीजल में पानी मिला हुआ पाया गया। इसके बाद सभी गाड़ियों को सड़क किनारे खड़ा करना पड़ा।

यह घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री रतलाम में होने वाले एमपी राइज 2025 क्षेत्रीय उद्योग, कौशल एवं रोजगार कॉन्क्लेव में भाग लेने जा रहे थे। आयोजन शुक्रवार को होना है, और उसके लिए प्रशासन की तैयारियाँ गुरुवार से ही जारी थीं।

गुरुवार रात करीब 10 बजे सीएम के काफिले की 19 इनोवा कारें शहर की सीमा पर स्थित डोसीगांव के भारत पेट्रोलियम के शक्ति फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने पहुंचीं। ईंधन भरवाने के बाद सभी गाड़ियाँ कुछ दूर जाने के बाद बंद हो गईं।

अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद गाड़ियों के टैंक खोलकर जांच की गई, जिसमें यह सामने आया कि 20 लीटर डीजल में लगभग 10 लीटर पानी मिला हुआ है। यह स्थिति सभी गाड़ियों में देखने को मिली।

इसी पेट्रोल पंप से एक ट्रक में भी लगभग 200 लीटर डीजल भरवाया गया था, जो थोड़ी देर बाद रुक गया।

घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय, खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। भारत पेट्रोलियम के क्षेत्रीय प्रबंधक को बुलाया गया, जिन्होंने बारिश के कारण टैंक में पानी के रिसाव की आशंका जताई।

अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी जांच रात एक बजे तक चली और डीजल में पानी की पुष्टि के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया। इसके बाद इंदौर से वैकल्पिक गाड़ियाँ भेजी गईं।

नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय ने बताया, “बारिश के चलते टंकी में पानी लीक होने की संभावना है। मामले की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी।”