Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

MP में अफसरों की "ड्राय फ्रूट पार्टी" ने उड़ाए होश, एक घंटे में 19 हज़ार का जल संरक्षण भोज

स्टेट डेस्क, श्रेयांश पराशर |

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में जल संरक्षण के नाम पर आयोजित एक बैठक चर्चा का विषय बन गई है। कारण? एक घंटे की इस "चाय-चर्चा" में अधिकारियों ने 19,010 रुपये के ड्राई फ्रूट्स, दूध और चाय का स्वाद चखा, और सोशल मीडिया पर बिल की तस्वीर वायरल होते ही हंगामा मच गया।

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के गोहपारू जनपद की भदवाही ग्राम पंचायत में 25 मई 2025 को जल संरक्षण पर एक बैठक आयोजित की गई थी। उद्देश्य था झिंझा नाले पर बोरियों से बांध बनाकर जल संधारण को बढ़ावा देना। लेकिन बैठक से ज़्यादा सुर्खियों में आ गया उसमें परोसा गया ‘महाभोज’, जिसमें 13 किलो ड्राई फ्रूट्स, 6 लीटर दूध, 5 किलो चीनी और 2 किलो विशेष घी की खपत दर्ज की गई।

इस जल संरक्षण चौपाल में शामिल अधिकारियों ने एक घंटे के भीतर 5 किलो काजू, 6 किलो बादाम, 3 किलो किशमिश, 30 किलो नमकीन और 20 पैकेट बिस्किट 'निपटा' दिए। चाय में 6 लीटर दूध और 5 किलो चीनी का उपयोग किया गया, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने चुटकी ली कि यह 'जल गंगा अभियान' था या 'शक्कर गंगा समारोह'।

इस पूरे आयोजन का बिल 19,010 रुपये का बताया गया, जिसमें सिर्फ घी के लिए 5,260 रुपये का अलग से भुगतान दर्ज है। सोशल मीडिया पर जैसे ही बिल वायरल हुआ, लोगों में आक्रोश फैल गया। जिला पंचायत प्रभारी सीईओ मुद्रिका सिंह ने सफाई दी कि इतनी मात्रा में ड्राय फ्रूट्स पहली बार देखे गए हैं और जांच की बात कही है।

लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या बिना शीर्ष अधिकारियों की जानकारी के इतना महंगा बिल पास हो सकता है? सोशल मीडिया पर अब यह मामला भ्रष्टाचार की नई मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।