Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

National Herald केस में कोर्ट ने ED से मांगा स्पष्टीकरण

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार।

राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश ने नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर आरोपपत्र पर सुनवाई 30 अक्टूबर स्थगित कर दिया है। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने सुनवाई स्थगित करते हुए कहा कि ईडी से कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अदालत अगली तारीख पर ईडी के आरोपपत्र पर संज्ञान ले सकती है। इस मामले में ईडी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, दिवंगत मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडीस, सुमन दुबे, सैम पित्रोदा और निजी कंपनी यंग इंडियन पर मनी लॉन्ड्रिंग और साजिश रचने के आरोप लगाए हैं।

आरोप के अनुसार, इन सभी पर एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की संपत्तियों को धोखाधड़ी से अपने कब्जे में लेने का आरोप है, जिनकी कीमत दो हजार करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है। एजेएल वही कंपनी है जो नेशनल हेराल्ड अखबार प्रकाशित करती थी।