Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

NCR में चेन स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

NCR में चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए गुरुग्राम पुलिस ने बाइक सवार दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई चेन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने कई घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है और नागरिकों से सावधान रहने की अपील की है।

गुरुग्राम और एनसीआर में राह चलते लोगों की चेन व कीमती सामान छीनने की कई घटनाओं के बीच, गुरुग्राम पुलिस ने शुक्रवार रात दो आरोपियों को दबोचकर इस गैंग का भंडाफोड़ किया। इन दोनों ने चार दिन पहले गुरुग्राम में एक महिला के गले से सोने की चेन झपटी थी।

शिकायत के अनुसार, 17 नवंबर को सेक्टर 40 थाने में दर्ज रिपोर्ट में एक व्यक्ति ने बताया कि वह शाम को पत्नी के साथ सेक्टर 45 में टहल रहे थे। तभी रात करीब आठ बजे एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनकी पत्नी की सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए।

CCTV फुटेज से मिली सफलता

मामला दर्ज होने के बाद सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी जांच के आधार पर सेक्टर 10 क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान दिल्ली के समयपुर बादली निवासी सुमित और करनाल के सांगोई गांव निवासी संजीव के रूप में हुई है।

जांच में सामने आया कि संजीव पर दिल्ली के द्वारका साउथ में छीनाझपटी के तीन, द्वारका नार्थ में आर्म्स एक्ट का एक, द्वारका सेक्टर 23 में छीनाझपटी का एक और गुरुग्राम में सिविल लाइंस, सेक्टर 14, सेक्टर 5, सेक्टर 9 और पालम विहार में कुल छह केस दर्ज हैं।

वहीं सुमित पर भी दिल्ली के द्वारका साउथ और गुरुग्राम के सेक्टर 14, सेक्टर 5, सिविल लाइंस सहित कई थानों में छीनाझपटी व अन्य मामलों के केस चल रहे हैं। पुलिस के अनुसार दोनों लगभग एक साल से घटनाओं में सक्रिय थे।