Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

NDA को बड़ा झटका, सीमा सिंह का नामांकन खारिज

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार ।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए को बड़ा झटका लगा है। मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रत्याशी और भोजपुरी अभिनेत्री सीमा सिंह का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया है। उनके साथ तीन अन्य उम्मीदवारों- निर्दलीय अल्ताफ आलम राजू, बसपा के आदित्य कुमार और निर्दलीय विशाल कुमार के नामांकन भी खारिज कर दिए गए हैं।

निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कागजातों में कमी और तकनीकी त्रुटियां पाई गईं, जिसके चलते सभी के नामांकन रद्द किए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई पूरी तरह नियमों के अनुरूप की गई है और किसी भी तरह की लापरवाही या पक्षपात नहीं हुआ।

सीमा सिंह के चुनाव मैदान से बाहर होने से मढ़ौरा सीट पर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। एनडीए खेमे में इसे बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि सीमा को एक सशक्त प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा था। अब इस सीट पर मुकाबला मुख्य रूप से राजद और जनसुराज सहित अन्य प्रत्याशियों के बीच सीमित माना जा रहा है। मढ़ौरा से राजद के जितेंद्र कुमार राय उम्मीदवार हैं, जो वर्तमान में विधायक और पूर्व मंत्री रह चुके हैं।

इसी के साथ, जेडीयू के बागी नेता अल्ताफ आलम राजू का नामांकन भी रद्द किया गया है। उन्होंने पिछला चुनाव जेडीयू से लड़ा था, लेकिन इस बार टिकट न मिलने पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया था।

स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि सीमा सिंह के नामांकन रद्द होने से लोजपा (रामविलास) के समर्थकों में निराशा है, जबकि विपक्षी दलों को इससे लाभ की उम्मीद है।

सीमा सिंह ने फिल्म जगत से राजनीति में कदम रखा है। मढ़ौरा से उम्मीदवार बनने के दौरान उन्होंने अपने शैक्षणिक योग्यता और संपत्ति का ब्यौरा प्रस्तुत किया था। शपथपत्र के अनुसार, उन्होंने वर्ष 1999 में ठाणे (महाराष्ट्र) के द रेम हेगर हिंडे हाई स्कूल, डोंबिवली (पूर्व) से 9वीं कक्षा तक की पढ़ाई की है। भोजपुरी फिल्मों में अपनी पहचान बनाने के बाद वह राजनीति के माध्यम से जनसेवा की नई पारी शुरू करने जा रही थीं।