Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

NEET UG में दरौंदा की साक्षी को मिली शानदार सफलता

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा: दारौंदा प्रखंड के रामसापुर गांव निवासी समाजसेवी विजय सिंह की पुत्री साक्षी कुमारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साक्षी ने 720 अंकों में से 599 अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें ऑल इंडिया जनरल रैंक 10,186 तथा ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी में 1,115वीं रैंक हासिल हुई है।

साक्षी की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह , प्रखंड प्रमुख गुड़िया सिंह के प्रतिनिधि उमेश सिंह, उप प्रमुख हरेश यादव , मुखिया मीरा देवी , रामकृष्ण सिंह उर्फ काका, अरुण सिंह, मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, जदयू नेता मनोज कुमार, अशोक सिंह, मधेश प्रसाद, लक्ष्म प्रसाद तथा उमेशचंद्र गिरी सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने साक्षी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि साक्षी की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।