Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

PK को बड़ा झटका: जनसुराज के कई नेता BJP में शामिल

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

बिहार चुनाव 2025 से पहले प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को मुंगेर जिले में करारा झटका लगा है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के तारापुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद आयोजित जनसभा में गुरुवार को जनसुराज के जिलाध्यक्ष योगी मंडल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समीर मधुकर सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। सभी नेताओं का स्वागत सम्राट चौधरी ने माला पहनाकर किया।

मुंगेर में जनसुराज पार्टी को यह बड़ा नुकसान माना जा रहा है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के नामांकन के बाद हुई सभा में जिलाध्यक्ष योगेंद्र मंडल उर्फ जोगी मंडल, उनकी पत्नी नीलम देवी (मुख्य पार्षद, तारापुर नगर पंचायत), महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता कुमारी, प्रदेश समिति सदस्य समीर कुमार मधुकर, विनोद मंडल, प्रकाश मांझी और प्रमोद मंडल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

योगेंद्र मंडल ने नामांकन सभा में कहा, “तारापुर का हर क्षेत्र शकुनी चौधरी के नेतृत्व में विकसित हुआ है और अब उनके पुत्र उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। विकास कार्यों को देखकर हमने फिर भाजपा के साथ आने का निर्णय लिया है।” उन्होंने कहा कि तारापुर की जनता का सौभाग्य है कि उसे ऐसे जननायक मिले हैं, जिनके हाथों क्षेत्र का विकास और जनता का भविष्य सुरक्षित है। सभा में मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भारी मतों से विजय दिलाने का संकल्प लिया।

जनसुराज ने मुंगेर, जमालपुर और तारापुर विधानसभा से उम्मीदवार उतारे हैं — मुंगेर से संजय कुमार सिंह, जमालपुर से पूर्व आईएएस ललन जी, और तारापुर से डॉ. संतोष कुमार। हालांकि अभी किसी ने नामांकन नहीं किया है, इससे पहले ही पार्टी में बड़ी टूट हो चुकी है। डेढ़ वर्ष पूर्व प्रशांत किशोर ने योगेंद्र मंडल को जिलाध्यक्ष बनाया था, जो कुशवाहा समाज से आते हैं।