Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

PM मातृत्व सुरक्षा योजना के 10 वर्ष पूरे, 102 महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा : प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के दस वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को दरौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 102 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में पहुंची महिलाओं की सबसे पहले सर्दी, खांसी, बुखार एवं रक्तचाप (बीपी) की जांच की गई। इसके बाद लैब टेक्नीशियन अब्दुल जनान द्वारा रक्त नमूना लेकर एचआईवी, हीमोग्लोबिन, शुगर, रक्त समूह, वजन सहित अन्य आवश्यक जांचें की गईं। जांच के उपरांत मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। चिकित्सक डॉ. अमर कुमार गुप्ता ने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। वहीं डॉ. रजिया सुल्ताना ने गर्मी एवं मौसम परिवर्तन को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में पानी एवं अन्य पेय पदार्थों का सेवन करने की बात कही।

लैब टेक्नीशियन अब्दुल जनान ने बताया कि सभी महिलाओं के रक्त नमूने की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जांच रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध करा दी जाएगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह, डॉ. अमर कुमार गुप्ता, डॉ. रजिया सुल्ताना, एएनएम नीतू सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।