Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

PM मोदी का पीजीआई दौरा, तीन सौगातें

नेशनल डेस्क, श्रेया पाण्डेय 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को चंडीगढ़ स्थित पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) का दौरा करेंगे। इस दौरान वे स्वास्थ्य क्षेत्र की तीन बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

यह जानकारी पीजीआईएमईआर के निदेशक प्रोफेसर विवेक लाल ने सोमवार को संस्थान के कैरों ब्लॉक में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। प्रो. लाल ने बताया कि प्रधानमंत्री एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर और एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर का उद्घाटन करेंगे। ये दोनों केंद्र अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हैं। इसके साथ ही आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत बनने वाले 150 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से पीजीआई की क्षमता और सेवाएं दोनों बढ़ेंगी।

नए न्यूरो सेंटर में ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक और रीढ़ की हड्डी की जटिल सर्जरी की सुविधा मिलेगी। यह केंद्र करीब 490 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है और इसकी ओपीडी सेवाएं इसी साल अप्रैल में शुरू हो चुकी हैं। मदर एंड चाइल्ड सेंटर में हाई-रिस्क प्रेगनेंसी, नवजात आईसीयू और बाल रोगों का बेहतर इलाज हो सकेगा। तीनों परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 1,000 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

चंडीगढ़ प्रशासन ने प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम के इंतजामों पर करीब 2 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री इस दौरे में पंजाब यूनिवर्सिटी के दक्षिण परिसर में बन रहे बहुउद्देश्यीय ऑडिटोरियम का भी उद्घाटन कर सकते हैं।