Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

PM मोदी का Gen-Z को संदेश, बोले- ‘सच्चाई की हुंकार के साथ आगे बढ़ें युवा’

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

वडोदरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को आयोजित ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने जेन-जी के साथ संवाद किया। कार्यक्रम में करीब 6 हजार युवाओं को आमंत्रित किया गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि वह विकसित भारत की यात्रा को गति देने के उद्देश्य से यहां आए हैं। स्वच्छता अभियान में युवाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सेवा भाव से किए गए इस काम ने उनका सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छता का असर अब हर परिवार तक पहुंचा है और विकसित भारत के लिए उन्होंने ‘संकल्प की सप्त धारा’ का आह्वान किया है, जिसमें गति शक्ति भी महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री ने पिछले 12 वर्षों में देश के काम करने के तरीके में आए बदलाव का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का उदाहरण देते हुए कहा कि इस परियोजना पर वर्ष 2004 में विचार शुरू हुआ था। उस समय आज के कई युवा पैदा भी नहीं हुए थे। वर्ष 2006 में इसके लिए एक विशेष कंपनी बनाई गई, लेकिन वर्ष 2014 तक फाइलें एक जगह से दूसरी जगह घूमती रहीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इन फाइलों को भी कोई डेडिकेटेड कॉरिडोर नहीं मिला और वे अटकती, लटकती और भटकती रहीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जनता ने उन्हें गुजरात से निकालकर दिल्ली भेजा और तब उन्होंने इस परियोजना को गति देने का काम शुरू किया।

मोदी ने युवाओं से कहा कि वे इस बदलाव को समझें और उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2014 से पहले 7-8 वर्षों में एक किलोमीटर फ्रेट कॉरिडोर का काम भी पूरा नहीं हो पाया था। उनके मुताबिक, अगर इसी गति से देश चलता रहता तो आने वाली तीन-चार पीढ़ियों के बाद भी यह काम पूरा नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि भारत की लॉजिस्टिक व्यवस्था को बदलने वाली इतनी महत्वपूर्ण परियोजना की यही स्थिति थी, लेकिन सत्ता संभालने के बाद इसे तेजी से आगे बढ़ाया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें अपने गृह क्षेत्र से मिली सीख को साथ लेकर दिल्ली पहुंचने के बाद इस परियोजना को गति देने पर काम शुरू किया गया।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उसे ‘फूफा जी’ कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब नाराज फूफा जी सवाल करेंगे कि ट्रक चालकों का क्या होगा और ट्रक कहां जाएंगे। मोदी ने कहा कि अब फूफा जी को भी काम मिल गया है, क्योंकि फ्रेट कॉरिडोर के जरिए बड़ी मात्रा में सामान देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक तेजी से पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि फ्रेट कॉरिडोर के साथ रेल नेटवर्क का विस्तार भी उन क्षेत्रों तक हो रहा है, जहां लंबे समय तक रेल सुविधा नहीं पहुंची थी। आदिवासी क्षेत्रों को भी रेल से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पहले बजट में एक-दो ट्रेनों की घोषणा को भी लंबे समय तक उपलब्धि के तौर पर बताया जाता था, जबकि अब सालभर लगातार नई ट्रेनें शुरू की जा रही हैं और इस कार्यक्रम में भी कई नई ट्रेनों की शुरुआत हुई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की अंतिम कड़ियां भी जुड़ गई हैं और इस परियोजना का 2800 किलोमीटर से अधिक हिस्सा पूरा हो चुका है। उन्होंने इसे 21वीं सदी के भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उनके अनुसार, यह परियोजना बीते 12 वर्षों में देश की काम करने की संस्कृति में आए बदलाव को दिखाती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 के बाद भारत में अब तक 50 हजार आधुनिक रेल कोच बनाए गए हैं। इस दौरान उन्होंने पिछली सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वह 10 वर्षों में 50 हजार शौचालय भी नहीं बनवा सकी थी।

मोदी ने विकसित भारत के लिए तय की गई ‘सप्त धाराओं’ में विनिर्माण को भी अहम बताया। उन्होंने कहा कि वडोदरा की पहचान शिक्षा, कौशल और उद्योग के बीच सहयोग के उदाहरण के तौर पर लंबे समय से रही है। उन्होंने कहा कि अब यह शहर देश के पहले ‘मेड इन इंडिया’ सैन्य परिवहन विमान के निर्माण के लिए भी जाना जा रहा है और सी-295 विमान की पहली उड़ान यहां के आसमान से हो चुकी है। प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आधुनिक क्षेत्र तेजी से बिजली और इलेक्ट्रिक इकोसिस्टम पर निर्भर होंगे और सरकार इन क्षेत्रों पर लगातार ध्यान दे रही है।

राहुल गांधी का नाम लिए बिना प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर एक और हमला किया। उन्होंने कहा कि झूठ की गूंज से लोगों को भ्रमित करने वाले लोग हर चौराहे पर मिल जाएंगे, लेकिन देश का युवा सच्चाई और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे देख रहे हैं कि सरकार सभी क्षेत्रों पर कितना ध्यान केंद्रित करके काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के युवाओं की ऊर्जा और भागीदारी विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और आने वाले दौर में इलेक्ट्रिक इकोसिस्टम तथा आधुनिक तकनीक आधारित क्षेत्रों का महत्व लगातार बढ़ेगा।