Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

PM मोदी ने सांसदों के लिए आधुनिक फ्लैट्स का किया उद्घाटन

नेशनल डेस्क, श्रेयांश पराशर |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित सांसदों के लिए बने नए फ्लैट्स का उद्घाटन किया। चार टावरों में बने इन फ्लैट्स का नाम देश की प्रमुख नदियों; कृष्णा, गोदावरी, कोसी और हुगली के नाम पर रखा गया है। यह परिसर सांसदों की कार्यात्मक जरूरतों को पूरा करने के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस है।

श्री मोदी ने कहा कि भारत की नदियाँ करोड़ों लोगों के जीवन का अहम हिस्सा रही हैं और इन्हीं से प्रेरणा लेकर सांसदों के जीवन में नई ऊर्जा और आनंद की धारा बहेगी। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में विपक्ष पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कुछ लोग कोसी नाम को बिहार चुनाव से जोड़कर देखेंगे, लेकिन हमें नदियों के नामों की परंपरा को देश की एकता के सूत्र में पिरोना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन टावरों का निर्माण सांसदों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है। प्रत्येक फ्लैट में 5,000 वर्ग फुट का क्षेत्रफल है, जिसमें कार्यालय और स्टाफ के लिए अलग से जगह है। यह परियोजना गृह 3-स्टार रेटिंग और राष्ट्रीय भवन संहिता के मानकों के अनुरूप है। इमारतें भूकंपरोधी हैं और दिव्यांगजनों के लिए भी अनुकूलित की गई हैं।

श्री मोदी ने इस परिसर को आत्मनिर्भरता की भावना के साथ डिजाइन किए जाने पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि यह नया आवासीय परिसर सांसदों की कार्यात्मक आवश्यकताओं को पूरी तरह से पूरा करेगा और इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

उद्घाटन के अवसर पर सभी सांसदों ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और इस पहल को उनके कामकाज और जीवन को अधिक सुगम बनाने वाला कदम बताया। यह परियोजना न केवल एक आधुनिक आवासीय समाधान है बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत और एकता का प्रतीक भी है।