Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

PM Modi के आगमन से चंपारण और बिहार में विकास की नई रफ्तार: राधामोहन सिंह

लोकल डेस्क, एन. के. सिंह |

पूर्वी चम्पारण: मोतिहारी सांसद राधामोहन सिंह ने स्थानीय परिसदन में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चंपारण के प्रति प्रेम ही है कि वह छठी बार यहां आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री बिहार में कुल 53वीं बार आ रहे हैं। सिंह ने जोर देकर कहा कि पीएम के आगमन से चंपारण के साथ-साथ पूरे बिहार को विकास की एक नई गति मिली है।
राधामोहन सिंह ने बताया कि पीएम मोदी इससे पहले 9 मई 2014, 27 मई 2015, 10 अप्रैल 2018, 01 नवंबर 2020 और 21 मई 2024 को चंपारण आ चुके हैं। अब 18 जुलाई को उनका छठा आगमन एक नया रिकॉर्ड बनाएगा। उन्होंने गांधी मैदान में बने हैंगर पांडाल को अब तक का सबसे बड़ा पांडाल बताया, जो आने वाले लोगों को बारिश से भी सुरक्षा देगा।
सांसद ने सभा स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि पीएम पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरेंगे, जबकि राज्यपाल, मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री फायरिंग रेंज में बने हेलीपैड का उपयोग करेंगे। आम जनता सात से 12 नंबर गेट से प्रवेश कर सकेगी, और बाइक से आने वाले लोग प्रेक्षागृह तक पहुंच सकेंगे। बड़े वाहनों के लिए हवाई अड्डा, जिला स्कूल और एमएस कॉलेज में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि पीएम को देखने और सुनने के लिए गांव-गांव में भारी उत्साह है और इस बार पीएम की सभा एक नया इतिहास रचेगी। इस मौके पर सह कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार, जिलाध्यक्ष पवन राज, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, प्रवक्ता साजिद रजा, संजीव कुमार और मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद भी मौजूद थे।


चंपारण और बिहार को फिर बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी: सतीश चंद्र दुबे

केंद्रीय खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी बिहार आते हैं, वह विकास और आम लोगों से जुड़ी योजनाओं की सौगात देते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी पीएम मोदी चंपारण और बिहार को बड़ी सौगात देंगे। दुबे ने कहा कि चंपारण ने हमेशा इतिहास रचा है और एक बार फिर उसकी भूमिका तैयार हो गई है। उन्होंने बताया कि गांव-गांव के लोग पीएम को सुनने के लिए आतुर हैं और पीएम ने देश के लिए जो किया है, उसकी चर्चा हर जगह है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 18 जुलाई को गांधी मैदान में लोगों का मोदी के प्रति प्रेम स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।