Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

PM मोदी 20 जून को सीवान से 1 लाख शहरी गरीबों को देंगे 1011 करोड़ रुपये की पहली किस्त

सीवान, वेरोनिका राय |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून 2025 को बिहार के सीवान जिले के पचरुखी प्रखंड में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत एक लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल 1011 करोड़ रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर करेंगे। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी। हर लाभार्थी को लगभग 60,000 रुपये की राशि प्राप्त होगी, जो कि योजना के तहत पहली किस्त के रूप में दी जाती है।

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी बिहार के 22 शहरों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे, साथ ही 13 शहरों में जलापूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत 7170 करोड़ रुपये से अधिक है।

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, और इससे पहले केंद्र सरकार राज्य में विकास परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को भी इसी रणनीति के तहत देखा जा रहा है।

बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्र सरकार से एक लाख अतिरिक्त मकानों की स्वीकृति मांगी है। इससे राज्य में स्वीकृत मकानों की कुल संख्या छह लाख हो सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा अप्रैल 2025 के बाद से बिहार की तीसरी यात्रा होगी, जो राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले विकास परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता को संबोधित करने की रणनीति का हिस्सा है।