Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

PM मोदी कल पंजाब दौरे पर, आदमपुर एयरपोर्ट को मिलेगा गुरु रविदास का नाम

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

नई दिल्ली। महान संत और समाज सुधारक गुरु रविदास की 649वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पंजाब का दौरा करेंगे। इस दौरान वे आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर ‘श्री गुरु रविदास जी हवाई अड्डा, आदमपुर’ रखेंगे और नागरिक उड्डयन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सौगातें राज्य को देंगे।

सरकारी जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री दोपहर लगभग पौने चार बजे आदमपुर पहुंचेंगे। अपने कार्यक्रम के तहत वे लुधियाना स्थित हलवारा हवाई अड्डे के नवनिर्मित टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी करेंगे। यह टर्मिनल पंजाब में विमानन ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है, जिससे लुधियाना और आसपास के औद्योगिक व कृषि क्षेत्रों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।

सूत्रों के अनुसार पुराने हवाई अड्डे का रनवे छोटा होने के कारण बड़े विमानों की आवाजाही संभव नहीं थी। नए सिविल एन्क्लेव के निर्माण के साथ अब विस्तृत रनवे तैयार किया गया है, जिस पर ए-320 जैसे बड़े विमानों का संचालन किया जा सकेगा।

प्रधानमंत्री के सतत विकास के विजन को ध्यान में रखते हुए इस टर्मिनल को पर्यावरण के अनुकूल बनाया गया है। इसमें एलईडी प्रकाश व्यवस्था, ऊर्जा बचत तकनीक, वर्षा जल संचयन और जल शोधन प्रणाली जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही भवन की डिजाइन में पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक भी शामिल की गई है।

आदमपुर हवाई अड्डे को संत गुरु रविदास के नाम से समर्पित किया जाना उनकी समानता, करुणा और मानवता के संदेशों के प्रति सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक माना जा रहा है।