Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

PM मोदी ने मंगोलिया नागरिकों के लिए ई-वीजा मुफ्त करने की घोषणा की

विदेश डेस्क, नीतीश कुमार।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगोलिया के नागरिकों को निशुल्क ई-वीजा देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि भारत मंगोलिया के विकास में एक दृढ़ और विश्वसनीय साझेदार रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह घोषणा भारत यात्रा पर आए मंगोलिया के राष्ट्रपति हुरेलसुख उखना के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुक्त वक्तव्य में की।

श्री मोदी ने बताया कि राष्ट्रपति हुरेलसुख की यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष और रणनीतिक साझेदारी के 10 वर्ष पूरे हो रहे हैं। छह वर्षों बाद मंगोलिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा को उन्होंने विशेष अवसर बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत न केवल मंगोलिया को निशुल्क ई-वीजा देगा, बल्कि हर वर्ष वहां से युवाओं को ‘कल्चरल एम्बेसडर्स’ के रूप में भारत बुलाने की व्यवस्था भी करेगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और रक्षा-सुरक्षा सहयोग पहले से अधिक मजबूत हुए हैं।

श्री मोदी ने कहा, “भारत और मंगोलिया के संबंध केवल राजनयिक नहीं, बल्कि आत्मीय और आध्यात्मिक हैं। इन रिश्तों की गहराई हमारे लोगों के बीच के संपर्क में झलकती है।” उन्होंने बताया कि अगले वर्ष भगवान बुद्ध के दो प्रमुख शिष्यों सारिपुत्र और मौद्गल्यायन - के पवित्र अवशेष भारत से मंगोलिया भेजे जाएंगे। साथ ही, भारत मंगोलिया की गंदन मॉनेस्ट्री में एक संस्कृत शिक्षक भी भेजेगा ताकि वहां के बौद्ध ग्रंथों का अध्ययन गहराई से हो सके और प्राचीन ज्ञान परंपरा आगे बढ़े।

प्रधानमंत्री ने नालंदा विश्वविद्यालय और गंदन मॉनेस्ट्री को जोड़ने की पहल को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इससे दोनों देशों के बीच बौद्धिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊर्जा मिलेगी।

इस अवसर पर दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “राष्ट्रपति हुरेलसुख ने अपनी स्वर्गीय माताजी के नाम पर जो वटवृक्ष लगाया है, वह हमारी गहरी मित्रता और पर्यावरण के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक रहेगा।”