Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

PM मोदी ने रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि

स्टेट डेस्क, रानी कुमारी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ दलित नेता रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने उनके सामाजिक न्याय, जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान में उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा - पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव याद रखा जाएगा।

रामविलास पासवान भारतीय राजनीति के उन नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने पांच दशक से अधिक समय तक सक्रिय राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाई। वे देश के प्रमुख दलित नेताओं में गिने जाते थे और सामाजिक न्याय, समान अवसर तथा समावेशी विकास के प्रबल समर्थक रहे।

बिहार की राजनीति से राष्ट्रीय स्तर तक अपनी अलग पहचान बनाने वाले पासवान ने लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में बिहार का प्रतिनिधित्व किया। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने विभिन्न केंद्र सरकारों में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का दायित्व संभाला। रेल मंत्रालय, संचार मंत्रालय, कोयला मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, इस्पात मंत्रालय, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय सहित कई अहम विभागों में उन्होंने मंत्री के रूप में कार्य किया।

जननेता के रूप में लोकप्रिय रामविलास पासवान को गरीबों, दलितों और पिछड़े वर्गों की आवाज माना जाता था। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार उन्होंने सामाजिक समरसता और विकास को लेकर लगातार काम किया तथा राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रामविलास पासवान के समर्थक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी इस अवसर पर देशभर में उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।