Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

PM मोदी-राहुल को टैग कर गीतांजलि आंग्मो का राजनीतिक दलों पर निशाना

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

नई दिल्ली। नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर 26 दिनों तक भूख हड़ताल करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने सोमवार को भारतीय राजनीति की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को टैग करते हुए एक पोस्ट साझा की, जिसमें भाजपा और कांग्रेस दोनों के समर्थकों की ओर से की गई टिप्पणियों पर नाराजगी जताई।

गीतांजलि आंग्मो ने अपने पोस्ट में लिखा कि जब सोनम वांगचुक को हिरासत में लिया गया था, तब भाजपा के आईटी सेल ने उन्हें देश-विरोधी, चीन का एजेंट, विदेशी फंडिंग पाने वाला और कई अन्य आरोपों से घेरने की कोशिश की। उनके अनुसार, उस समय उन पर ऐसे तमाम आरोप लगाए गए, जिनका उद्देश्य उनकी छवि को नुकसान पहुंचाना था।

उन्होंने आगे कहा कि अब जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को "दिखावटी" बताया, तो कांग्रेस समर्थकों ने उन्हें संघी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का समर्थक बताना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि अलग-अलग राजनीतिक दलों के झंडे भले अलग हों, लेकिन विरोधियों को निशाना बनाने का तरीका लगभग एक जैसा है।

गीतांजलि ने अपने संदेश में कहा कि यह समस्या केवल किसी एक दल तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की पूरी राजनीतिक संस्कृति में यह प्रवृत्ति गहराई तक फैल चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत को केवल सरकार बदलने की नहीं, बल्कि राजनीति करने के तौर-तरीकों में बदलाव की आवश्यकता है, ताकि असहमति का जवाब संवाद से दिया जाए, न कि व्यक्तिगत हमलों और अपशब्दों से।

उन्होंने यह भी कहा कि देशभक्ति का आकलन किसी राजनीतिक दल से जुड़ाव के आधार पर नहीं, बल्कि ईमानदारी और सच्चाई के आधार पर होना चाहिए। उनके मुताबिक, लोकतंत्र में गुटों के प्रति वफादारी से अधिक महत्व सत्य और स्वस्थ संवाद का होना चाहिए, जिससे विभिन्न विचारों का सम्मान किया जा सके।

गौरतलब है कि नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस दौरान सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक भूख हड़ताल की थी। प्रदर्शन के दौरान उन्हें लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में कई तरह की टिप्पणियां और आरोप लगाए गए, जिनका जिक्र अब गीतांजलि आंग्मो ने अपने ताजा बयान में किया है।