Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

RJD: मतदाता सूची की दोबारा जांच को बताया साजिश

स्टेट डेस्क, श्रेयांश पराशर |

बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने चुनाव आयोग के इस कदम को एक साजिश बताया है और विरोध जताया है।

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची की दोबारा जांच एवं मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने आपत्ति जताते हुए इसे "चुनावी साजिश" करार दिया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इतनी कम समयावधि में विशेष गहन पुनरीक्षण करना व्यावहारिक नहीं है और इससे लाखों गरीबों के नाम मतदाता सूची से हट सकते हैं।

राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन, मुख्यालय प्रभारी महासचिव मुकुंद सिंह, और प्रदेश महासचिव मदन शर्मा ने चुनाव आयोग की बैठक में इस निर्णय का विरोध किया। उनका आरोप है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जिन दस्तावेजों की मांग की जा रही है, वे लाखों गरीब परिवारों के पास नहीं हैं। ऐसे में वे मतदाता सूची से बाहर हो सकते हैं।

पार्टी नेताओं का यह भी कहना है कि जब 2003 के बाद से अब तक विशेष गहन पुनरीक्षण नहीं हुआ, तो अचानक चुनाव से ठीक पहले यह कदम क्यों उठाया जा रहा है। उनका मानना है कि यह कदम चुनाव से पहले कुछ खास वर्गों को वंचित करने की साजिश है।

राजद ने चुनाव आयोग से अपील की है कि वह इस प्रक्रिया को स्थगित करे और सभी वर्गों को निष्पक्ष रूप से मतदान का अधिकार सुनिश्चित करे।