Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

RJD-VIP के रिश्तों में दरार? मधुबन में सहनी की सभाएँ रद्द होने से बढ़ी नाराज़गी

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार।

मोतिहारी में लगातार दो दिनों तक वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी की प्रस्तावित सभाओं का आयोजन न हो पाने से राजद और वीआईपी के रिश्तों में खटास की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मधुबन विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी संध्या रानी के समर्थन में तय की गई इन सभाओं के रद्द होने ने कार्यकर्ताओं में नाराज़गी पैदा कर दी है और महागठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

पहली सभा में सहनी के नहीं पहुंचने से मायूस लौटे समर्थक
शनिवार को मधुबन प्रखंड के जितौरा स्कूल मैदान में संध्या रानी के पक्ष में सहनी की सभा आयोजित की जानी थी। मंच और पंडाल सहित अन्य तैयारियां पूरी थीं, लेकिन सहनी के न आने से समर्थक और कार्यकर्ता निराश लौट गए। बिना भाषण और नेतृत्व के उपस्थिति में आई भीड़ को वापस जाना पड़ा।

दूसरे दिन भी कार्यक्रम रद्द, बढ़ा आक्रोश
कार्यकर्ताओं की नाराज़गी को देखते हुए रविवार को उसी स्थल पर दोबारा सभा की घोषणा की गई। इस बार मुकेश सहनी की उपस्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि भी की गई थी, लेकिन लगातार दूसरे दिन भी कार्यक्रम रद्द हो गया। इससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में असंतोष और बढ़ गया। कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि बार-बार कार्यक्रम रद्द होने से चुनाव प्रचार की धार प्रभावित हो रही है और संगठनात्मक मनोबल कमजोर हो रहा है।

राजनीतिक स्तर पर चर्चाएं
इन घटनाओं के बाद राजनीतिक हलकों में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि राजद और वीआईपी के बीच तालमेल में समस्या है। विपक्षी दलों ने भी इसे मुद्दा बनाते हुए कहा है कि महागठबंधन की एकता मंच तक सीमित है और जमीनी स्तर पर समन्वय की कमी स्पष्ट दिख रही है।

आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतज़ार
फिलहाल राजद और वीआईपी की ओर से इस विषय पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन मधुबन में लगातार दो दिनों तक सभाओं का रद्द होना गठबंधन की रणनीति और आंतरिक संबंधों को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।