Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

RPF सिवान की तत्परता: 'ऑपरेशन अमानत' के तहत यात्री को लौटाया बैग

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सिवान। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अंतर्गत सिवान आरपीएफ पोस्ट ने ईमानदारी और सतर्कता का परिचय देते हुए एक यात्री का छूटा हुआ कीमती सामान बरामद कर उसे सुरक्षित सौंप दिया है। 'ऑपरेशन अमानत' के तहत की गई इस कार्रवाई से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक बार फिर यात्रियों का भरोसा जीता है।

जानकारी के अनुसार, संत कबीर नगर जिले के निवासी बैजनाथ बीते 8 मई को गाड़ी संख्या 15566 से नई दिल्ली से खलीलाबाद की यात्रा कर रहे थे। जल्दबाजी में उतरते समय उनका बैंगनी रंग का हैंडबैग जनरल कोच की सीट के नीचे ही छूट गया था। यात्री ने इसकी शिकायत रेलवे हेल्पलाइन 139 (रेल मदद) पर दर्ज कराई थी।
शिकायत मिलते ही वाराणसी कंट्रोल रूम के निर्देश पर सिवान आरपीएफ अलर्ट हुई। ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल सुभाष यादव ने तत्परता दिखाते हुए कोच से लावारिस बैग को बरामद कर सुरक्षित पोस्ट पर जमा कराया। रविवार (10 मई) को जब यात्री बैजनाथ सिवान पोस्ट पर पहुँचे, तो एएसआई मयंक भूषण तिवारी ने उचित सत्यापन और पूछताछ के बाद बैग उन्हें सौंप दिया।
बैग खोलने पर उसमें 4 लेडीज सूट, एक लहंगा, अंगरखा, साड़ियां और बच्चों के नए कपड़े बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹10,000 बताई जा रही है।