Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

RSS: संविधान की प्रस्तावना से 'समाजवादी' और 'धर्मनिरपेक्ष' शब्दों को हटाने की मांग

नेशनल डेस्क, श्रेयांश पराशर |

RSS महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने संविधान की प्रस्तावना में आपातकाल के दौरान जोड़े गए 'समाजवादी' और 'धर्मनिरपेक्ष' शब्दों की समीक्षा की मांग की है। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस पर आपातकाल लगाने और उस दौरान की गई ज्यादतियों को लेकर भी तीखा हमला बोला।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने संविधान की प्रस्तावना में मौजूद ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों को लेकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने सुझाव दिया कि इन शब्दों की अब समीक्षा की जानी चाहिए और यह विचार होना चाहिए कि क्या इन्हें संविधान में बनाए रखा जाए या नहीं।

दिल्ली में आपातकाल की 50वीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में होसबाले ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के दौरान देश में लोकतंत्र की हत्या हुई थी। हजारों लोगों को जेल में डाला गया, उन्हें प्रताड़ित किया गया और न्यायपालिका व मीडिया की स्वतंत्रता छीन ली गई। उन्होंने जबरन नसबंदी जैसे कड़े फैसलों का भी जिक्र किया।

होसबाले ने कहा कि 'समाजवादी' और 'धर्मनिरपेक्ष' शब्दों को आपातकाल के दौरान संविधान की प्रस्तावना में जोड़ा गया था, जबकि ये डॉ. बी. आर. आंबेडकर द्वारा तैयार मूल संविधान का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने कांग्रेस से आपातकाल के लिए माफी मांगने की मांग की और कहा कि जो लोग उस समय लोकतंत्र को कुचलने के लिए ज़िम्मेदार थे, वही आज संविधान की रक्षा की बातें कर रहे हैं।

यह बयान ऐसे समय आया है जब देश में संवैधानिक मूल्यों और संशोधनों को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो रही है।