Ad Image
Ad Image
पप्पू यादव को लेकर पटना पुलिस IGMS पहुंची, स्वास्थ्य जांच की तैयारी || पप्पू यादव ने कहा: साजिश के तहत गिरफ्तारी, जान का है खतरा || पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, 1995 के मामले में गिरफ्तारी || सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

SP स्वर्ण प्रभात का 'मिशन क्लीन मोतिहारी'

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

अपराधियों पर बरपा पुलिस का कहर, अब 'सूखे नशे' के सौदागरों की खैर नहीं। जिले में 20,583 लीटर से अधिक अवैध शराब और भारी मात्रा में गांजा-स्मैक बरामद, 'सूखे नशे' की सूचना देने वालों को इनाम देने की नई पहल शुरू।

पूर्वी चंपारण: पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पूर्वी चम्पारण द्वारा जारी जनवरी 2026 की रिपोर्ट ने जिले में अपराधियों के बीच दहशत और आम जनता में सुरक्षा का नया विश्वास पैदा कर दिया है। एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में मोतिहारी पुलिस ने 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए अपराध जगत की कमर तोड़ दी है। आंकड़ों की जुबानी देखें तो इस एक माह में पुलिस की चौतरफा दबिश के कारण कुल 2332 गिरफ्तारियाँ की गईं, जिनमें से 1304 अभियुक्तों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया। पुलिस के बढ़ते दबाव और खौफ का सबसे बड़ा प्रमाण यह रहा कि 2414 अपराधियों ने गिरफ्तारी के डर से स्वयं आत्मसमर्पण कर दिया। इनामी अपराधियों के खिलाफ भी पुलिस का अभियान तेज रहा, जिसमें 18 की गिरफ्तारी हुई और 9 ने सरेंडर किया। हत्या के 23, हत्या के प्रयास के 153 और पॉक्सो एक्ट के 19 मामलों में त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने अपनी सक्रियता और संवेदनशीलता सिद्ध की है।

नशामुक्त जिला बनाने के संकल्प के साथ पुलिस ने शराबबंदी को कड़ाई से लागू किया, जिसके तहत 1099 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में 20583.2 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इसी कड़ी में SP स्वर्ण प्रभात ने 'सूखे नशे' के खिलाफ एक धमाकेदार नई पहल शुरू की है। पुलिस के संज्ञान में आया है कि छोटी गुमटियों और दुकानों में चोरी-छिपे स्मैक, गांजा और चरस जैसे घातक सूखे नशे का पुड़िया बनाकर कारोबार किया जा रहा है, जो युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। इस पर लगाम लगाने के लिए एसपी ने आम जनता से सहयोग की अपील की है; अब कोई भी नागरिक ऐसे नशा कारोबारियों की जानकारी सीधे पुलिस अधीक्षक के मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 9031827100 पर दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और सही जानकारी देने वालों को पुलिस की ओर से उचित इनाम भी दिया जाएगा।

जनवरी माह की उपलब्धियों में पुलिस की 'स्मार्ट पुलिसिंग' की झलक भी साफ दिखी। साइबर थाना ने तत्परता दिखाते हुए 60.46 लाख रुपये की राशि होल्ड कराई, जिससे आम नागरिकों को ठगी से बचाया जा सका। वाहन जांच के दौरान रिकॉर्ड 1.36 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। महत्वपूर्ण कांडों के उद्भेदन में पुलिस ने बिजली जैसी तेजी दिखाई; कोटवा में अपहरण कांड और सुगौली में लूटकांड का महज 2 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर अपराधियों को दबोच लिया गया। बरामदगी की सूची में 14 हथियार, 20 जिंदा कारतूस, 486 किलो गांजा, और 804.7 ग्राम स्मैक के साथ-साथ भारी मात्रा में चोरी की संपत्ति, ट्रैक्टर, मवेशी और जेवरात शामिल हैं।

नागरिक केंद्रित सेवाओं में भी मोतिहारी पुलिस ने रिकॉर्ड कायम किया है। 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत 58 गुम हुए मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए गए। डायल-112 के माध्यम से 7578 इवेंट्स पर त्वरित मदद पहुँचाई गई और 69 गुमशुदा बच्चों को बरामद किया गया। 10 जनवरी को 10 हजार के इनामी शंकर मुखिया और 18 जनवरी को 35 हजार के इनामी राजेश कुमार यादव जैसे कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है कि SP स्वर्ण प्रभात के चक्रव्यूह से अपराधियों का बचना नामुमकिन है। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अपराध और नशा मुक्त मोतिहारी ही उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए जनता का सहयोग अनिवार्य है।