Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

SP स्वर्ण प्रभात ने संग्रामपुर थाने का किया औचक निरीक्षण

रिपोर्ट: एन.के. सिंह

एसपी स्वर्ण प्रभात ने संग्रामपुर थाने का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश

मोतिहारी: जिले के संग्रामपुर थाने का पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बुधवार को औचक निरीक्षण और समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने थाने में लंबित पड़े विभिन्न मामलों की जानकारी ली और उनके त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।
निरीक्षण और समीक्षा के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने मीडिया को बताया कि हत्या, लूट, डकैती, पुलिस पर हमला, एनडीपीएस (NDPS) और शराब से जुड़े मामलों में लंबित पड़े कांडों को जल्द से जल्द निष्पादित करने का आदेश दिया गया है। साथ ही, उन्होंने फरार चल रहे अपराधियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

लंबित मामलों को शीघ्र निपटाएं :
एसपी ने निरीक्षण के दौरान सभी अनुसंधानकर्ताओं (IOs) को आदेश दिया कि वे लंबित पड़े केसों का अभिलम्ब अनुसंधान करें और उन्हें निपटाएं। संग्रामपुर के अलावा, गोविंदगंज, अरेराज और पहाड़पुर थानों की भी समीक्षा की गई। समीक्षा में सामने आया कि संग्रामपुर और पहाड़पुर में एक-एक हजार, जबकि अरेराज में एक हजार से अधिक केस पेंडिंग पड़े हैं, जिनका अविलंब अनुसंधान करने का आदेश दिया गया है। समीक्षा बैठक में अरेराज डीएसपी रंजन कुमार, संग्रामपुर थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह, गोविंदगंज थानाध्यक्ष राजू मिश्रा, पहाड़पुर के थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार और अरेराज की विभा कुमारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।