Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

T20 विश्व कप में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क, ऋषि राज |

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब जिम्बाब्वे ने मजबूत मानी जा रही ऑस्ट्रेलिया टीम को 23 रन से हराकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए ग्रुप-बी में महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में 2007 के बाद पहली बार है जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट पर 169 रन बनाए। टीम की जीत में ब्रायन बेनेट की अहम भूमिका रही, जिन्होंने 56 गेंदों पर नाबाद 64 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा तदिवानाशे मरुमानी (35), रयान बर्ल (35) और सिकंदर रजा (25) ने भी उपयोगी योगदान देकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी, लेकिन जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का संतुलन बनाए रखा।

170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले के अंदर ही टीम ने चार विकेट गंवा दिए, जिससे मैच पर जिम्बाब्वे की पकड़ मजबूत हो गई। हालांकि ग्लेन मैक्सवेल और मैट रेनशॉ ने पांचवें विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को मुकाबले में वापस लाने की कोशिश की, लेकिन यह साझेदारी टूटते ही ऑस्ट्रेलियाई पारी बिखर गई।

जिम्बाब्वे की जीत में तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी का योगदान निर्णायक रहा। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट 17 रन देकर झटके और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उनकी धारदार गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 23 रन से मुकाबला हार गई।

इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ग्रुप-बी की अंक तालिका में चार अंकों के साथ शीर्ष दो टीमों में शामिल हो गया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए यह हार आगे के मैचों में दबाव बढ़ाने वाली साबित हो सकती है। जिम्बाब्वे की इस ऐतिहासिक जीत ने टूर्नामेंट को और रोमांचक बना दिया है।