Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

T20 सीरीज के बीच टीम इंडिया को मिला खास न्योता

स्पोर्ट्स डेस्क, शिवेश कुमार शौर्य।

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले भारतीय टीम को हरारे स्थित 'इंडिया हाउस' में खास निमंत्रण मिला। जिम्बाब्वे में भारत के राजदूत महामहिम ब्रह्मा कुमार ने टीम इंडिया की मेजबानी की। इस दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर और अंतरिम मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण को सम्मानित भी किया गया। पहले टी20 में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ इस खास कार्यक्रम में शामिल हुए।

बीसीसीआई ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा कीं। बोर्ड ने अपने पोस्ट में लिखा,  हरारे में एक यादगार शाम। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में भारत के राजदूत महामहिम ब्रह्मा कुमार ने हरारे स्थित इंडिया हाउस में टीम इंडिया की मेजबानी की।

सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन बनाए। लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे मयंक यादव ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट झटके। अशोक शर्मा और प्रिंस यादव ने भी उनका अच्छा साथ निभाया। प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए, जबकि रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने सिर्फ 13.2 ओवर में 3 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में 50 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी फिफ्टी महज 18 गेंदों में पूरी की और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उनकी पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। ईशान किशन ने 35 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर नाबाद लौटे।

बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर की यह पहली जीत रही। इससे पहले भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ 0-2 और इंग्लैंड दौरे पर 0-4 से टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।