Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

The 50: सपना चौधरी का टूटा ‘सपना’, फिनाले से ठीक पहले हुईं शो से बाहर

एंटरटेनमेंटडेस्क,श्रेयांश पराशर l

मुंबई l रियलिटी शो की दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। लोकप्रिय डांसर और परफॉर्मर सपना चौधरी रियलिटी शो The 50 से फिनाले से ठीक पहले बाहर हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक कठिन टास्क के दौरान उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इस अचानक एग्जिट से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है।

कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित यह शो इन दिनों अपने अंतिम चरण में है।
जैसे-जैसे फिनाले करीब आ रहा था, मुकाबला और भी कड़ा होता जा रहा था। सपना को इस सीजन की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में गिना जा रहा था, ऐसे में उनका बाहर होना शो के समीकरण बदल सकता है।

मीडिया पोर्टल फिल्मी विंडो के अनुसार टास्क परफॉर्म करते समय उन्हें गंभीर चोट लगी। चूंकि शो में शारीरिक क्षमता और स्टैमिना की अहम भूमिका है, इसलिए चोट के साथ आगे खेलना संभव नहीं था। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और रिकवरी में समय लग सकता है।

इस सीजन में उनका नाम कई चर्चित पलों से जुड़ा रहा। खास तौर पर दिव्या अग्रवाल के साथ उनकी तीखी बहस ने शो को सुर्खियों में ला दिया था। दोनों के बीच गठबंधन और रणनीति को लेकर आरोप-प्रत्यारोप हुए, जिससे घर दो गुटों में बंटता नजर आया।

फिनाले से पहले सपना का बाहर होना बाकी प्रतिभागियों के लिए राहत माना जा रहा है, क्योंकि उन्हें टॉप दावेदार समझा जा रहा था। अब मुकाबला और खुला हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर कौन फिनाले की ट्रॉफी अपने नाम करता है।