Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

UP के CM योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

नेशनल डेस्क, प्रीति पायल।

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद परिवार और राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।

सावित्री देवी लंबे समय से अपने पैतृक गांव पंचूर में रह रही थीं। पंचूर गांव उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित है। इसी गांव में योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ था और उन्होंने अपने बचपन का शुरुआती समय भी यहीं बिताया था।

सावित्री देवी के निधन की जानकारी स्थानीय प्रशासन की ओर से सामने आई है। पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सर्वेश कुमार के हवाले से उनके निधन की पुष्टि की गई है। 
बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने घर पर ही अंतिम सांस ली।

योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन 20 अप्रैल 2020 को हुआ था। उस समय कोरोना महामारी के कारण देश में लॉकडाउन लागू था। योगी आदित्यनाथ प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे थे, जिसके चलते वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे।

मां के निधन की खबर के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैतृक गांव पहुंचने और अंतिम दर्शन करने की संभावना है। उनके अंतिम संस्कार से संबंधित कार्यक्रम और मुख्यमंत्री के पहुंचने को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।