Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

UP में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 बच्चों समेत 11 की मौत

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में सोमवार को प्रयागराज और कौशांबी की सीमा पर एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग झुलस गए। पुलिस के अनुसार, विस्फोट इतना भीषण था कि पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई। करीब 100 मीटर के दायरे में बने 8 मकान भी क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें 3 पूरी तरह ढह गए।

दोपहर साढ़े 12 बजे हुआ हादसा

हादसा दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कौशांबी जिले के मोहम्मदपुर गांव में हुआ। यह गांव प्रयागराज की सीमा पर स्थित है। यहां से मनौरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन करीब 2 किलोमीटर दूर है।

हादसे के बाद पुलिस, एयरफोर्स, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के करीब 200 जवान राहत एवं बचाव अभियान में जुटे हैं। मलबा हटाने के लिए 10 बुलडोजर लगाए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि कुछ लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

फैक्ट्री में 7 मजदूर कर रहे थे काम

हादसे के समय फैक्ट्री में 7 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से 3 की मौत हो गई। वहीं, बाकी 8 मृतक आसपास के घरों के रहने वाले बताए गए हैं।

विस्फोट किस वजह से हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है। हालांकि प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल पहुंची रानी ने बताया कि बिजली का खंभा गिरने के बाद फैक्ट्री में रखे बारूद में तेज धमाका हुआ।

2 किमी दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

विस्फोट की आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। कुछ ही देर में पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया। हादसे के बाद ग्रामीण झुलसे हुए लोगों को चारपाई पर लेकर जाते दिखाई दिए।

विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक मकान की तीसरी मंजिल में करीब 8 फीट का छेद हो गया।

600 वर्गफीट में बनी थी फैक्ट्री

पटाखा फैक्ट्री एक मंजिला और करीब 600 वर्गफीट में बनी थी। इसका मालिक आदिल बताया गया है। पुलिस के मुताबिक, फैक्ट्री के बगल में नई बस्ती बस रही थी।

मामले में आदिल, उसके पिता नौशाद, चाचा शकील और तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें गठित की गई हैं। डीएम अमित पाल शर्मा ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनकी संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।

डिप्टी सीएम केशव ने घायलों से की मुलाकात

सीएम योगी ने हादसे के बाद मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के कई लोगों की मौत बेहद दुखद और हृदयविदारक है।

उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता घायलों की जान बचाना है और उनके इलाज में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। मामले में डीएम और एसएसपी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।