Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

UP: युवक ने की आत्महत्या, वीडियो में गर्लफ्रेंड और सिपाही पर लगाया आरोप

राष्ट्रीय डेस्क, आर्या कुमारी |

बदायूं में युवक की आत्महत्या, वीडियो में गर्लफ्रेंड और यूपी-112 सिपाही पर ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सोनिया खेड़ा गांव के 25 वर्षीय दीपक चौधरी ने जहर खाकर जान दे दी। मौत से पहले जारी वीडियो में उसने अपनी प्रेमिका और दातागंज कोतवाली क्षेत्र में यूपी-112 पर तैनात सिपाही पर ब्लैकमेल का आरोप लगाया। दीपक ने कहा कि प्रेमिका ने मंदिर में शादी की थी, लेकिन साथ रहने को तैयार नहीं थी और अब तक उससे करीब 4.50 लाख रुपये ले चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


विषाक्त पदार्थ खाने वाले दीपक चौधरी का वीडियो सामने आया, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए प्रेमिका और सिपाही को जिम्मेदार ठहराया। उसने कहा कि आरोपित काफी समय से उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। “वह जो भी कहती रही, मैं करता रहा। कभी जेवर खरीदने तो कभी पिता के उपचार को रुपये मांगती रही। अब तक साढ़े चार लाख दे चुका हूं।”

दीपक ने कहा कि एक बार वह प्रेमिका को सिपाही के कमरे तक ले गया था, जहां वीडियो बना लिया गया और उसके बाद से लगातार कॉल कर दबाव डाला जा रहा था। उसने प्रेमिका रितु, उसके पिता दिनेश और सिपाही को आत्महत्या का जिम्मेदार बताया। गुरुवार रात हुई मौत के बाद पहले स्वजन ने प्रेमिका और उसके परिवार पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। शनिवार को वीडियो सामने आने पर मां शीला देवी की तहरीर पर प्रेमिका, उसके पिता और अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है और जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई होगी।