Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

UP: थाने में चाची ने भतीजे संग रचाई शादी

राष्ट्रीय डेस्क, आर्या कुमारी |

थाने में चाची ने भतीजे संग रचाई शादी, चाचा बोले- 3 साल से चल रहा था रिश्ता...

यूपी के रामपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चाची ने थाने में ही अपने भतीजे के गले में वरमाला डाल दी और मांग में सिंदूर भरवा लिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित चाचा का आरोप है कि उनकी पत्नी और भतीजे का तीन साल से अफेयर चल रहा था, जिसकी भनक उन्हें तक नहीं लगी।

रामपुर जिले में यह अजीब मामला हुआ। यहां एक युवक ने अपनी सगी चाची से थाने में शादी कर ली। पीड़ित चाचा ने कहा, "मेरा सबकुछ बर्बाद हो गया, लुट गया। मेरे पास बचा ही क्या है। यह मेरा सगा भतीजा है, मेरे बड़े भाई का बेटा है। थाने से दबाव पड़ा तो थाने के अंदर शादी हुई। अब अगर कोई घटना घटती है तो मुझे न घसीटा जाए।"

यह मामला थाना पटवाई क्षेत्र के एक गांव का है। युवक का अपनी चाची से अफेयर चल रहा था। वह दीवार फांदकर मिलने जाता था। बात गांव में फैली तो चाचा को सच्चाई पता चली। पत्नी से सवाल करने पर चाची ने साफ कहा कि वह अब भतीजे के साथ ही रहेगी।

इसके बाद चाची थाने पहुंची और भतीजे के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। उसने धमकी दी कि शादी नहीं की तो जेल जाना पड़ेगा। पुलिस की मौजूदगी में ही चाची ने वरमाला डाल दी और सिंदूर भरवा लिया। इस तरह बिना तलाक लिए ही उसने भतीजे को पति बना लिया।

चाचा नूर पाल को विश्वास नहीं हुआ कि उनकी पत्नी चंचल तीन साल से उनके भतीजे ब्रह्म स्वरूप के साथ रिश्ते में है। उन्होंने कहा, "अब मैं बस यही चाहता हूं कि मुझे किसी केस में न फंसाया जाए। मैं अब सिर्फ जीना चाहता हूं।"

नूर पाल बोले, "ब्रह्म स्वरूप मेरा भतीजा है और चंचल मेरी पत्नी। इनका 3 साल से अफेयर चल रहा था। मुझे पता नहीं था। मैं गाड़ी चलाता हूं, भतीजा भी गाड़ी चलाता है। यह दीवार कूदकर मिलता था, पड़ोसियों ने देखा। अफसोस मुझे इतना है कि 5 साल से मैं खर्चा उठा रहा था और मेरी पत्नी का रिश्ता भतीजे से चल रहा था।"