Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

Uttarakhand Bus Accident: 1 की मौत, कई अब भी लापता

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार |

Uttarakhand Bus Accident: 1 की मौत, कई अब भी लापता, जानें अब तक क्या हुआ?

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग ज़िले में बद्रीनाथ हाईवे पर एक बड़ा हादसा हुआ, जब 18 पर्यटकों को लेकर जा रही एक बस अलकनंदा नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।

यह हादसा रुद्रप्रयाग के घोलतीर क्षेत्र में गुरुवार 26 जून को उस समय हुआ जब 18-19 सवारियों वाली एक बस अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

हादसे में सात यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, अभी भी 11 यात्री लापता हैं। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने पुष्टि की कि दुर्घटना का शिकार वाहन संभवतः एक टेम्पो ट्रैवलर था।

घायलों में दो नौ वर्षीय बच्चे भी शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हादसा तब हुआ जब बस पहाड़ी पर चढ़ रही थी और ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सीधे नदी में जा गिरा।

गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने जानकारी दी कि रुद्रप्रयाग के घोलतीर क्षेत्र में 18 सीटों वाली एक बस के नदी में गिरने की घटना में एक व्यक्ति की जान गई है, जबकि सात अन्य घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमें घटनास्थल पर तैनात हैं।